कांगड़ा में तबाही,रेलवे पुल बहा-11 मौत 

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से तबाही का मज़र है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच प्रदेश खूब बारिश हुई है। सैकड़ों सड़कें ठप हैं। बादल फटने व जगह-जगह भूस्खलन में दब जाने से 11 लोगों की मौत हुई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते रेलवे का चक्की पुल आज सुबह शनिवार को बह गया । कांगड़ा के एडीएम रोहित राठौर ने  बताया है कि पुल में दरारें आने के कारण डेढ़ हफ्ता पहले रेल सेवा बंद कर दी थी। डीहार पंचायत के डोल गदयाडा गां में बैजनाथ-सरकाघाट सड़क भी बाह गई है। 

अलग-अलग घटनाओं में 11 की मौत
चंबा जिले में दंपती और उनके बेटे की मौत,कांगड़ा के भनाला की गोरडा एक मकान गिरने से 12 साल के बच्चे की मौत ,इसके आलावा मंडी के सराज, गोहर और द्रंग में बादल फटने की घटनाओं सात की मौत हो गई है। जबकि 15 से 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश  का अलर्ट जारी किया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *