देहरादून में फटा बादल,एसडीआरएफ ने पांच लोगों को किया रेस्क्यू

देहरादून : आज सुबह शनिवार को देहरादून जिले में थानो-रायपुर रोड के बीच में पुल टूटने से एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी के तेज बहाव में बाह गई और फांसी कार में पांच लोग सवार थे। जानकारी मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर रेस्क्यू के लिए पहुंची और पांचो लोगो को सकुशल बचाया गया।

तड़के हुई बारिश उत्तराखंड के कई जिलों में भारी तबाही लेकर आई। देहरादून के पास मालदेवता सरखेत, टिहरी और यमकेश्वर इलाके में  बादल फटने से भारी तबाही मची है। जिलाधिकारी सोनिका के बताया है कि आपदा में सात लोग लापता बताए जा रहे हैं। जबकि तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कीर्तिनगर क्षेत्र में सुबह 7 बजे ग्राम कोठार में 14-15 कमरों का आवासीय भवन भूस्खलन होने से मलबे में दब गया है। जिससे  80 वर्षीय बचनी देवी दब गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *