यूपी उत्तराखंड में भूकंप के झटके,देर रात घबराए लोग 

लखनऊ : बीते दिन शुक्रवार को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों ही राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जहां उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में धरती दहली वहीँ यूपी की राजधानी लखनऊ और सीतापुर समेत कई जिलों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात करीब 1.16 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.2 मापी गई। इसका केंद्र लखनऊ से 139 किमी दूर उत्तर-उत्तर पूर्व में 82 किमी की गहराई थी। अभी तक जानमाल के किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। झटकों के चलते लोगों की नींद खुल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। जन्माष्टमी मना रहे लोग भी घबराकर पंडालों से निकल गए। लोगों के अनुसार झटका इतना तेज था कि घरों में रखे कूल, फ्रिज समेत कई सामान देर अपनी जगह से  हिलते हुए देखे गए। लोगों के अनुसार यह घटना 1:15 के आसपास की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *