अधिकतर राज्यों में तेज बारिश से ठंडक बढ़ गई है। इसी के चलते शिमला में भारी बारिश के चलते आईएमडी ने तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश के आईएमडी प्रमुख सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और कुछ इलाकों में अगले 2-3 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। IMD प्रमुख ने बताया कि पिछले 24 घंटों में, पूरे राज्य में बारिश ठण्ड बढ़ी है। कांगड़ा में सबसे अधिक बारिश हुई है। शिमला और जुब्बल में ओलावृष्टि भी बताई जा रही है।48 घंटों तक बारिश जारी रहेगी। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली।
शिमला में बारिश से अलर्ट जारी, तापमान गिरा

