हल्द्वानी : आपको बतादें कि देहरादून एसटीएफ ने बड़ी करवाई करत्ते हुए कुमाऊं में धरपकड़ की है। जिसके मद्देनजर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में हुई धांधली सामने आने पर ये गिरफ्तारियां हुईं है। हल्द्वानी, रामनगर और काशीपुर पहुंची एसटीएफ देहरादून की टीम ने सात अन्य लोगों को धरदबोचा है। टीम पुलिस अधिकारी के गनर समेत काशीपुर से दो लोगों को देहरादून लाई है और लेआयोग के अनु सचिव राजन नैथानी ने 22 जुलाई को देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले के खुलासे के लिए एसटीएफ और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की है। देहरादून पुलिस ने 24 जुलाई को मामले का खुलासा कर पेपर लीक करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 37,18,000 रुपये की नकदी बरामद हुई थी। जांच के दौरान काशीपुर के एक अधिकारी के गनर समेत दो लोगों की भूमिका भी चर्चा के दायरे में आई। जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर मुकदमे के विवेचना अधिकारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम काशीपुर पहुंची।
कुमाऊं मंडल के तीन शहरों में एसटीएफ का छापा,सात हिरासत में

