देहरादून : भारी बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में बुरा हाल है, कही भूस्लखलन की खबरें है तो कही नदी नाले उफान पर हैं इसी कड़ी में बीते दिन रविवार को भारी बारिश के बाद पर्यटक स्थल कैंपटी फॉल मैं अजीब नज़ारा हो गया पानी का उफान कुछ ज्यादा ही उबर आया। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कैंपटी फॉल का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि उसे देखते ही लोग घबरा गए। व्यापारियों ने जैसे ही फॉल का विकराल दृश्य देखा तो सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकानें बंद कर दी। वहीं फॉल में अचानक पानी बढ़ने से झील में मलबा भर गया।भारी बारिश से भट्टा फॉल भी पूरे उफान पर रहा। कैंपटी क्षेत्र की उंची पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कैंपटी फॉल में मौजूद करीब पचास से अधिक पर्यटकों को पानी बढ़ने की सूचना दी और वहां से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया। कैंपटी फॉल के व्यापारी सुमन नौटियाल ने बताया कि इस सीजन में पहली बार कैंपटी फॉल का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन पानी बढ़ने से पहले पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया था।
कैम्पटीफॉल का नज़ारा देख सभी हैरान, पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर भेजा

