मझरा: प्रदेश के मझरा हसन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बड़ा हादसा हो गया जिसमें मिड डे मील वक्त घर में प्रेशर कुकर फटने के बाद सिलिंडर के पाइप में भीषण आग लग गई लेकिन तत्काल स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग पर काबू पाया। विधायक और एसडीएम ने भी मौके का जायज़ा लिया है। बीते दिन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम मझरा हसन स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगड़पुरी में भोजन माता नन्ही देवी, गुरमीत कौर और चरणजीत कौर बच्चों के लिए मिड डे मील तैयार कर रही थीं। बताया जा रहा है तभी अचानक प्रेशर कुकर फट गया और गैस सिलिंडर के पाइप ने आग लग गई। आग लगते ही भयभीत भोजन माता ने शोर मचा दिया और प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय ने 112 और फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी।
सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी और थाने से पहुंचे सिपाही लालता प्रसाद व मोहन बोरा ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय, भोजन माताओं और ग्रामीणों की मदद से स्कूल में मौजूद 174 बच्चों को सकुशल सुरक्षित निकाल लिया।

