कांग्रेस के इन नेताओं को हाईकोर्ट का समन,जानिए क्या है मामला ?

नई दिल्ली : गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी के बार विवाद पर लगातार बवाल जारी है। इस मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा के लिए समन जारी कर दिया है और हाईकोर्ट ने तीनों नेताओं को सभी सोशल प्लेटफॉर्म से संबधित पोस्ट हटाने के लिए निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्मृति ईरानी द्वारा दायर मामले पर जवाब देने के लिए भी नोटिस भी दिया साथ ही  कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए लिखा- हम अदालत के सामने मामले से संबंधित तत्थ पेश करने के लिए तैयार हैं। स्मृति ईरानी की चुनौती को स्वीकार करते हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेताओं-जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा को रविवार को कानूनी नोटिस भेजकर उनकी बेटी पर लगाए आरोपों के लिए मांफी मांगने के लिए कहा था। कांग्रेस नेताओं के आरोप लगाने के एक दिन बाद ही स्मृति ईरानी ने यह कदम उठाया था। अब दिल्ली होईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है। 

क्या है पूरा मामला –कांग्रेस नेताओं-जयराम रमेश, पवन खेड़ा और नेटा डिसूजा ने स्मृति ईरानी की 18 वर्षीय बेटी जोइश ईरानी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने का आरोप लगाया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *