Good News : 45 हजार कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा,पदाधिकारियों ने जताया आभार 

खुशखबरी है कि उत्तराखंड सरकार ने निगम और निकायों के प्रदेश के 45 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। बीते दिन गुरूवार को इस संबंध में आदेश पारित हुआ और राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की खुशखबरी मिली। लेकिन निगमों-निकायों में महंगाई भत्ते का मामला उनके बोर्ड के फैसले पर निर्भर था।

बीते दिन बृहस्पतिवार को सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने बताया कि सभी कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ होगा और पांचवें वेतनमान, छठें वेतनमान और सातवें वेतनमान आहरित करने वाले कर्मचारियों के लिए शासन ने अलग आदेश दिए हैं।  राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसांई, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार सहित कई संगठन पदाधिकारियों ने इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *