इस अभिनेत्री ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट,मच गया हंगामा 

बीते वर्ष 2018 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने सोशल मीडिया बवाल मचा दिया था जिसमें उन्होंने हैशटैग मीटू की शुरुआत करके हर किसी को चर्चाओं का विषय दिया था और अभिनेत्री ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप भी गड़ा था। जिसके बाद अब तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड को माफिया करार  दे रही हैं। आपको बतादें कि अब अभिनेत्री ने अपने एक लेटेस्ट पोस्ट से बॉलीवुड के गलियारों में और गर्माहट ला दी है क्यूंकि इस पोस्ट में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट डाला है जिसमें तनुश्री ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कई लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं। 
तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने मीटू, नाना पाटेकर से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक का जिक्र किया है। अभिनेत्री ने लिखा, ‘अगर मुझे कभी कुछ होता है तो बता दें कि #मीटू आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहयोगी और उनके बॉलीवुड माफिया दोस्त जिम्मेदार हैं! कौन है बॉलीवुड माफिया? वही लोग जिनके नाम एसएसआर मौत के मामले में बार-बार सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *