लखनऊ : विस चुनावों का उत्तर प्रदेश में पहले चरण हो चुका हैं वहीं अगले चरणों से पहले सपा पार्टी से संबंधित मामला सामने आया है। गौरतलब है कि उन्नाव की एक महिला ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने 24 जनवरी को आत्मदाह की कोशिश की और इन्साफ की गुहार लगाईं थी। उसने उन्नाव के समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई से नाखुश होकर अखिलेश यादव के समक्ष गुहार भले ही लगाई, लेकिन यहां भी न्याय नहीं मिला। अपहरण हुई लड़की का शव बीते दिन गुरुवार को पूर्व मंत्री के आश्रम के पास खाली पड़े प्लाट के गड्ढ़े में पाई गई है।
मामला ?-यूपी के उन्नाव की पुलिस समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन रह चुके, स्वर्गीय फतेहबहादुर सिंह के कब्बाखेड़ा में तैयार किए गए दिव्यानंद आश्रम में काम करने वाले युवक तक पहुंच गई थी। पुलिस ने गुरुवार को आश्रम के पास खाली पड़ी जमीन पर खोदाई शुरू कराई। खाली पड़े प्लाट में करीब सात फिट गहरा गड्ढा खोदने पर युवती का शव दफन मिला। समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे स्वर्गीय फतेह बहादुर सिंह के बनवाए गए आश्रम के बगल प्लाट में दो माह से अधिक समय से लापता युवती का शव मिलने के बाद शुक्रवार सुबह उसका पोस्टमार्टम भारी हंगामे के बीच पुलिस ने कराया।

