हरिद्वार: सभी जानतें हैं हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की किस तरह धूम मचती है और इस वर्ष तो दो साल के बाद यात्रा के शुरू होने की वजह से नज़ारा देखते नहीं बनता है बेहद भीड़ हरिद्वार पहुँच रही है इसी कड़ी में शहर में कांवड़ मेले के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों समेत आंगनबाड़ी केंद्र 20 जुलाई से सात दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। निजी स्कूलों ने तो ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कर की है लेकिन सरकारी स्कूलों की कोई तैयारी नहीं है।
कांवड़ मेले के जोरों पर रहने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के आदेशों के क्रम में 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद हैं। ऐसे में सोमवार से ही निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई कांवड़ यात्रा के बाद ही फिर से शुरू हो सकेगी।
इन सभी चीज़ो पर लगा प्रतिबन्ध –
कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-मछली और अंडे की दुकानें 26 जुलाई तक बंद रहेंगी। मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों का फ्रंट टीनशेड या तिरपाल से कवर रहेगा।
उल्लंघन पर होगी सख्ती –
पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने कहा है कि दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं। प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

