अमृतसर की एक फैक्ट्री में महिला समेत चार जिंदा जले

आज कई जगह आगजनी से जुड़े घटनाए सामने आयीं हैं महाराष्ट्र के गोरेगाव के अलावा पंजाब अमृतसर में मजीठा रोड स्थित क्वालिटी फार्मास्युटिकल फैक्टरी में भी बीते गुरुवार को आग लग गई। फार्मास्युटिकल फैक्टरी में हुइस आग की घटना में एक किशोर और एक महिला समेत चार कर्मियों की जलकर मौत हो गई है।

फैक्टरी मालिकों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर आग बहुत तेज थी। अंदर काम करने वाले कर्मचारियों को जहां से रास्ता मिला, वहां से बाहर निकल भागे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने करीब आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से देर रात आग पर काबू पाया।  इसके बाद आग में फंस कर मौत का शिकार हो चुके किशोर कुलविंदर सिंह, रानी, सुखजीत सिंह तथा गुरभेज सिंह के शव बाहर निकाले गए। मरने वालों के परिजनों में गुस्सा है और उन्होंने फैक्टरी मालिकों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए दवा फैक्टरी के सामने धरना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *