नागदेंव रेंज के अणेथ गांव में वन विभाग ने पिंजरा लगाया तो था बंदरों को पकड़ने के लिए लेकिन उस पिंजरें में गुलदार आ फसा। जबकि एक अन्य गुलदार मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और गुलदार का मेडिकल परीक्षण किया गया। मेडिकल जांच में गुलदार स्वस्थ है। वन विभाग की टीम जल्द ही गुलदार को जंगल में छोड़ेगी।
गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में बसे अणेथ गांव और आसपास गावों में बंदरों का आतंक फैला हुआ था जिसके लिए ग्रामीण विष्णु प्रसाद ने बंदर नरेंद्र लाल, कालिका प्रसाद, शकुंतला देवी सहित अन्य लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर कुछ माह पहले वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। पिंजरे में अभी तक कोई बंदर नहीं फंसा। ग्रामीण मनोरथ प्रसाद ने बताया कि वह सुबह पांच बजे उठे तो उन्होंने देखा कि घर के पास बंदर पकड़ने के लिए लगाए पिंजरे में गुलदार आ फसा।

