हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी,ओमपुल घाट में कार्यक्रम जारी 

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ियों का आना जाना शुरू है जिनके स्वागत सतकार के लिए आज प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व्यवस्थाएं देखने पहुंचे जहां आज बुधवार सुबह सीएम धामी ने डामकोठी के निकट ओमपुल गंगा घाट पर सुबह 10 बजे कांवड़ियों के स्वागत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और निरीक्षण से पहले बीते दिन मंगलवार को जिलाधिकारी ने तैयारियों का जायजा भी लिया था. 

जिसपर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने डामकोठी के निकट गंगा घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं के विषय में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हमेशा से दो चरणों में होता है। पहले चरण में यात्रा थोड़ी धीमी रहती है। पंचक समाप्त होने के बाद अब डाक कांवड़ शुरू हो जाएगी, जिसमें ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आते हैं।श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल, मेडिकल की सुविधा, कांवड़ पटरी पर पथ प्रकाश की व्यवस्था, कांवड़ मार्ग दुरुस्त करने और शौचालयों की समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, सिटी  मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरन सिंह राणा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुरेश तोमर सहित कई अधिकारी शामिल हैं। 

डाक कांवड़ियों की धूम शुरू-
अब पांच दिन बैरागी कैंप डाक कांवड़ियों से रौनक रहेगी। रोड़ीबेलवाला, पंतदीप और चमगादड़ टापू में लगने वाले बाजारों में अब शिवभक्तों की संख्या अधिक नहीं नज़र आएगी। बैरागी क्षेत्र में ही अत्यधिक कांवड़िए नजर आएंगे। यहीं डाक कांवड़ियों के वाहनों को रोका जाएगा। इसके बाद डाक कांवड़िए पैदल-पैदल हरकी पैड़ी तक गंगाजल भरने जाएंगे । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *