गंगा में कांवड़ियों को खेल करना पड़ रहा भारी,एक शव बरामद

हरिद्वार : हर तरफ कांवड़ियों की धूम रौनक है इसी कड़ी में अब हादसों की खबरे भी सामने आने लगीं हैं आज जहां यूपी के अमरोहा में सड़क हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हुई है वहीँ उत्तराखंड में गंगा की लहरों के साथ अठखेलियां करना कांवड़ियों को भारी पड़ने लगा है।  हर दिन, गंगा में दो से तीन कांवड़िए सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर पानी के तेज बहाव में बह जाते हैं और पुलिस के गोताखोर खेवनहार बनकर उनके जीवन की डूबती नैया को पार लगा रहे हैं। हरिद्वार पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ के गोताखोर रोजाना दो से तीन कांवड़ियों को गंगा के तेज बहाव के बीच से निकालकर ला रहे हैं। कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है। कांवड़ियों के जत्थे लगातार हरिद्वार पहुंच रहे हैं। धर्मनगरी में पहुंचकर कांवड़िए गंगा स्नान कर रहे हैं। वहीं कई कांवड़िए ऐसे भी हैं, जो पुलों और घाटों से गंगा में कूद रहे हैं। कई बार नियंत्रण बिगड़ने के चलते ये कांवड़िए पानी के तेज बहाव में बह जाते हैं।  बतादें कि बीते रविवार को भी पुलिस के गोताखोर विक्रांत, कुलतार, किशन व सनी ने अंकुश निवासी इंद्र कॉलोनी रोहतक व गोविंद शर्मा निवासी बल्लभगढ़ को गंगा में बहते हुए बचाया। 

 एक शव भी बरामद –कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि डामकोठी के पुल के नीचे गंगा में एक युवक का शव फंसा होने की सूचना मिली थी। पुल के नीचे लकड़ी में फंसे शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान नहीं हो सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *