पीएम मोदी की मां की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित

हरिद्वार : गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन का निधन 30 दिसंबर को हुआ था जिसके बाद उनकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए आज शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पीएम नरेंद मोदी के भाई पंकज मोदी परिवार के कुछ सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर आए, और अस्थियां विसर्जित कीं। बिना प्रोटोकॉल के अस्थियां लाई गई। स्थानीय पुलिस-प्रसाशन को इसकी भनक तक नहीं थी। पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन 30 दिसंबर को तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया था।

 हीराबेन की उम्र 100 साल थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। आज हरिद्वार में पीएम मोदी के बड़े भाई माता हीराबेन की अस्थियां विसर्जित की गयीं है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *