जिन लोगो को विज्ञान की खगोलीय दृश्यों में रूचि होती है उनके लिए आज ख़ास दिन है। एक तो आज बड़े शुभ योग में आषाढ़ पक्ष की गुरु पूर्णिमा है उसके ऊपर दूसरी खास बात यह है कि आज इस साल का सबसे बड़ा सुपर मून भी दिखाई देगा। यह नजारा अपने आप में अद्भुत होगा। भारतीय समय अनुसार इसे 13 जुलाई को रात 12 बजकर 8 मिनट पर देखा जाएगा। यह लगातार तीन दिनों तक दिखाई देगा। आम तौर पर सुपर मून और पूर्णिमा एक साथ जल्दी नहीं आती हैं और ऐसा संयोग वर्षों बाद बनता है। अगला सबसे बड़ा सुपरमून 3 जुलाई 2023 में दिखाई देगा।
आज रात में चांद धरती के बेहद करीब होगा। जिस वजह से चांद का आकार सामान्य आकार से बहुत बड़ा होगा। उसका रंग आज चमकीला भी होगा। इसे जुलाई सुपर मून या बक मून भी कहा जाता है। विज्ञान की भाषा में कहें तो आज 13 जुलाई को धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम रहेगी, सुपरमून को बक मून (buck moon) का नाम इसलिए भी वैज्ञानिकों ने दिया है ।
ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि रिसर्च पुस्तक के लेखक गुरमीत बेदी ने बताया कि ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से आज गुरु पूर्णिमा और सुपरमून के मौके पर ग्रहों की स्थिति भी बड़ी अच्छी होगी।

