Breaking : रुड़की में बड़ा हादसा,सुनकर अभिभावकों में मचा हड़कंप 

रुड़की : उत्तराखंड रुड़की भगवानपुर के ग्राम किशनपुर से बड़ा हादसा सामने आया है। हाईवे पर स्कूल बस और रोडवेज बस की भीषण टक्कर के बाद हादसे में करीब 10 बच्चे घायल हो गए हैं और साथ ही उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजन उन्हें समझा रहे हैं। बुधवार दोपहर बाद एक स्कूल बद और रोडवेज बस की टक्कर से हादसा हो गया। स्कूल बस और रोडवेज बस की टक्कर लगने से दस छात्र-छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को बस से निकाला और रुड़की सिविल अस्पताल और आसपास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है । 

आपको बतादें की रोडवेज बस से टकराते ही बच्चों की चीख-पुकार होने लगी और आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो मदद के लिए लोग दौड़े चले आए। गाड़ी से बच्चों को निकाला गया। रोते बिलखिलाते बच्चों को लोगों ने शांत किया । हादसे की सूचना पर पुलिस और बच्चों को अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *