अफगानिस्तान में हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने मजार-ए-शरीफ के पास रहने वाले भारतीय नागरिकों से भारत लौटने की बात कही है। दूतावास ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मजार-ए-शरीफ से नई दिल्ली के लिए आज मंगलवार शाम को एक विशेष फ्लाइट भेजी जा रही है। इसलिए मजार-ए-शरीफ के आसपास रहने वाले सभी नागरिकों से दूतावास की अपील है कि वो आज देर शाम रवाना हो रही विशेष उड़ान से भारत के लिए रवाना हो जाएं।
भारतीय दूतावास ने अपने आज साँझा किए ट्वीट में लिखा है कि जाने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को अपना पूरा नाम, पासपोर्ट नंबर, समाप्ति की तारीख व्हाट्सएप द्वारा दिए गए नंबरों पर तत्काल भेजें। अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते वर्चस्व को देखते हुए इस फैसले को लिया गया है।अभी फिलहाल अफगानिस्तान में करीब 1500 भारतीय नागरिक निवास कर रह हैं। पिछले हफ्ते विदेश मंत्रालय ने लोकसभा में कहा था कि भारत सतर्क है और संघर्षग्रस्त देश में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी तरीके अपनाये। 0785891303 0785891301

