शनिवार और रविवार के कर्फ्यू में मिल सकती है छूट : यूपी

लखनऊ : कोरोना के मामलें कभी कम कभी अधिक बनें हुए हैं। अधिकतर राज्यों में मामलों में कमी देखते हुए लॉकडाउन की सभी पाबंदियों को खत्म कर दिया गया है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की नियंत्रित वर्तमान स्थिति के मद्देनज़र दो दिवसीय साप्ताहिक लॉकडाउन को फिलहाल छूट मिल सकती है।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस  संबंध में गृह विभाग को विस्तृत गाइडलाइन जारी करने के निर्देश दे दिए हैं। आज सीएम योगी ने कहा है कि प्रत्येक स्थान पर कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सख्ती से किया जाए। कही भी फालतू जमावड़ा इक्कठ्ठा न होने दिया जाए। नवीन व्यवस्था के संबंध में समुचित दिशा-निर्देश जारी हुए हैं। 


आपको बतादें कि यूपी मुख्यमंत्री योगी ने आज कोरोना  पर गठित टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक की जिसके बाद  प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। आज जनपद अलीगढ़, अमेठी, चित्रकूट, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस, कासगंज, पीलीभीत, प्रतापगढ़, शामली और सोनभद्र में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है।प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 505 रह गई है। यह अतिरिक्त सतर्कता और सावधानी बरतने का समय है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *