उत्तराखंड में सरकारी नौकरियों पर सुनहरा अवसर,लोअर पीसीएस के 190 पदों पर निकलीं भर्तियाँ

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के लिए आवेदनों की शुरुआत हो गई है।आज  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से इन रिक्त पदों पर भर्तियां शुरू की गयीं है। जिनमें  नायब तहसीलदार, उप कारापाल, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर निरीक्षक, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, खांडसारी निरीक्षक के 190 रिक्तियों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं। 


आयोग ने जो नोटिफिकेशन जारी किया है उसके अनुसार,प्रस्तावित सभी पदों के लिए आने वाली  29 अगस्त तक आवेदन किए जायेंगें। पदों पर अप्लाई करने के लिए मुख्य योग्यता ग्रेजुएशन है, जबकि जिन पदों में शारीरिक माप की जरूरत है, उनके मानक भी जारी किए गए हैं।

इन सभी पदों पर आयोग पहले स्क्रीनिंग टेस्ट कराएगा। जिसक उपरान्त,मुख्य परीक्षा और फिर इंटरव्यू लिया जाएगा। स्क्रीनिंग परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा हरिद्वार, हल्द्वानी, रुड़की, देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, श्रीनगर, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, खटीमा, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में आयोजित कराई जाएगी। स्क्रीनिंग परीक्षा दो घंटे की होगी, जिसमें 150 अंकों के 150 प्रश्न सम्मिलित होंगें। 

 आपको बतादें कि उक्त पदों पर दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 26.55 रुपये शुल्क देय होगा। आयोग की वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *