इस्लामाबाद : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आज सोमवार को शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ है जिसमें पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और इस बड़े धमाके में 20 से ज्यादा लोगों के घायल हुए हैं। हमला पुलिस प्रोटेक्शन टीम को निशाना बनकर किया गया है यह वारदात तब हुई है जब बाजौर जिले में एंटी पोलियो अभियान में ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम को ट्रक में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आईईडी धमाके में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घायलों को बाजौर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है कराया गया है। कई की हालत गंभीर है।इस हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इससे पहले भी पोलियो वैक्सीनेशन अभियान पर पाकिस्तान तालिबान ने कई हमले किए हैं।
शक्तिशाली बम धमाके में पांच पुलिसकर्मियों की मौत, कई घायल

