केंद्रीय कर्मियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी,आम चुनाव की तैयारी

केंद्र सरकार के 47 लाख कर्मियों और लगभग 62 लाख पेंशनरों के लिए चेहरे पर चमक लाने वाली खबर सुनाई है। जिसमें उनके डीए/डीआर में पहली जुलाई से चार फीसदी बढ़ाई जाएगी। वजह, श्रम ब्यूरो द्वारा जून 2023 के लिए जारी ‘ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर’ सूचकांक में 1.7 अंक की बढ़ोतरी देखि गई है। 

अब यह सूचकांक 136.4 हो गया है। ऐसे में अब केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को जुलाई, 2023 से मिलने वाले महंगाई भत्ते/महंगाई राहत में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी तय है। डीए/डीआर की दर 46 प्रतिशत होगी। सितंबर के पहले सप्ताह में 46 फीसदी डीए/डीआर की फाइल को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। डीए/डीआर में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिलने की उम्मीद है। पहली जुलाई से चार फीसदी डीए में वृद्धि तय है। इसके बाद जनवरी 2024 में दोबारा से डीए में चार फीसदी की वृद्धि संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *