पीएम मोदी तिलक पुरस्कार से सम्मानित,पढ़े क्या बोले !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी उपस्थित रहे। शरद पवार के साथ सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार दोनों मंच पर पहुंचे। पीएम मोदी ने कहा कि  छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस और आदर्शों की ऊर्जा से समाज को भरने के लिए शिव जयंती आयोजन से शुरू किया गया. अंग्रेजों ने धारणा बनाई थी कि भारत की आस्था, संस्कृति, मान्यताएं, ये सब पिछड़ेपन का प्रतीक हैं। लेकिन तिलक जी ने इसे भी गलत साबित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *