उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सचिन और पाकिस्तानी से भारत पहुंची सीमा हैदर की प्रेम कहानी में अब कई मोड़ आते दिख रहे हैं।जहां उनसके भारतीय ससुर ने हाल ही में राष्ट्रपति से उसे भारतीय नागरिकता देने की अपील की थी वहीँ अब सीमा यूपी सीएम योगी से भारत में ही रहने देने की गई गुजारिश लगातार कर रही हैं।
सीमा बार-बार प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर भारत में ही रहने देने की गुहार लगा रही है। इसी क्रम में सीमा को भारत की नागरिकता दिलाने के लिए उनके वकील एपी सिंह ने राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका भी दाखिल की है।
सीएम योगी का बयान –
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह दो देशों से जुड़ा मामला है। संबंधित जांच एजेंसियां इस पर गहनता से अपना काम कर रही हैं और उनकी ओर से जो रिपोर्ट मिलेगी उसी के आधार पर आगे विचार होगा।

