भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स आज सोमवार को शुरुआती कारोबार में सपाट ढंग से व्यवसाय करते दिखे हैं। बाजार में बैकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली से गिरावट आई। जबकि शुरू में सुस्ती के बाद बाजार में हरियाली लौटी। आज सोमवार की सुबह 9 बजकर 51 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 218.89 अंकों की बढ़त के साथ 72,304.52 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी तरफ से एनएसई निफ्टी 85.80 अंक मजबूत होकर 21,939.60 के स्तर पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 20,500 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।
बाजार में हरियाली लौटी, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

