आज पीएम मोदी कर रहे देश के 71वें संविधान दिवस को सम्बोधित,विपक्षी पार्टियों ने किया बहिष्कार

नई दिल्ली : आज देश का संविधान दिवस समारोह है जिसे पीएम मोदी संबोधित कर रहे हैं। पीएम का यह सम्बोधन संसद भवन में एक विशेष सभा से शुरू किया गया है। संसद भवन के सेंट्रल हाल में होने वाली इस विशिष्ट सभा की अध्यक्षता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी विज्ञान भवन में दो दिवसीय संविधान दिवस समारोह की भी शुरुआत करेंगे। ख़बरों की मानें तो ,विज्ञान भवन में सुप्रीम कोर्ट द्वारा संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया है। आज इस संविधान दिवस समारोह में पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर सुप्रीम कोर्ट के सभी न्यायाधीश, सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश व अन्य लोग भी सम्मिलित होंगें। 

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद में हुई बहस का एक डिजिटल संस्करण जारी करेंगे। इसके अलावा संविधान की प्रति का ऑनलाइन संस्करण पर भी जारी किया जाएगा। पीएमओ कार्यालय ने कहा कि संसद में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का भी सम्बोधन होगा। भी संबोधित करेंगे। आज संविधान दिवस के इस मौके पर कार्यक्रम से कांग्रेस सांसद कही उपस्थित नहीं होंगें। कांग्रेस के अलावा टीएमसी, राजद, डीएमके, सीपीआई और सीपीआई-एम भी इस कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगी। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार संविधान पर निरंतर हमले कर रही है और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। ख़बरों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी के संसदीय मामलों के रणनीतिक समूह की बैठक में यह फैसला लिया गया है। पिछले साल भी कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा इस संविधान समारोह का पूर्णतः बहिष्कार किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *