कुछ समय के बाद आज फिर से शेयर बाजार में भारी हलचल है। बीएसई का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी सूचकांक में जबरदस्त गिरावट सामने आई है। लाल निशान पर कारोबार शुरू करने के कुछ ही देर बाद दोनों सूचकांकों में तेजी से गिरावट हुई। सुबह 10.35 मिनट तक सेंसेक्स 1300 से ज्यादा अंक नीचे था लेकिन निफ्टी में 400 अंक की कमी आई। अभी सेंसेक्स 1317.82 अंक या 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 57,477.27 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 395.05 अंक या 2.27 फीसदी टूटकर 17141.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
800 अंक था बीएसई का सेंसेक्स
आज सप्ताह का पांचवा दिन शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत बेहद चिंताजनक गिरावट है। बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी दोनों लाल निशान पर खुले है। कारोबारी दिन में सेंसेक्स 815.71 अंक या 1.39 फीसदी टूटकर 58 हजार के नीचे खुला। इसने 57979.38 के स्तर पर शुरुआत की। आज शुक्रवार को कारोबार में उतार चढ़ाव के बाद आखिरकार अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ था।
सप्ताह के पांचवे दिन सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट,सेंसेक्स 1300 और निफ्टी 400

