नई दिल्ली : राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि गलवान घाटी में हो रही चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर अपने माँ की बात कीजिये और चुप्पी तोड़िये। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने ट्वीट किया है कि गलवान पर हमारा तिरंगा अच्छा लग रहा है. देश के पीएम को चीन को जवाब देना चाहिए. मोदी जी कृपया अपनी चुप्पी तोड़ें। बता दें कि इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों के नाम बदले जाने पर भी राहुल गांधी ने सरकार पर सवाल उठाये थे।

चीन ने गलवान घाटी में जून 2020 को घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसका जवाब भारतीय सैनिकों ने मजबूती से दिया था और चीनी सैनिकों को मुहतोड़ जवाब दिया था , लेकिन इस कार्यवाही में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं भारतीय सेना ने अपने आप को लद्दाख क्षेत्र में काफी मजबूत कर लिया है साथ हीबीआरओ ने जोजिला दर्रा से लेकर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर सड़क उमलिंग ला, मार्समिक ला, खारदुंग ला तक ऐसी सड़कें तैयार की हैं, जिनकी वजह से साल भर सैनिकों की आवाजाही में कोई समस्या नहीं आएगी। साथ ही सेना को ज़रूरी सामान पहुंचाने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

