अन्धकार में गया पाकिस्तान, मोमबत्तियां-लालटेन जलाकर कट रहीं राते 

पड़ोसी देश पाकिस्तान पर बिजली संकट छाया है जो कि अब बड़ी समस्या का रूप लेता नज़र आ रहा है। आम जान जीवन बेहद परेशहानियो से गुजररहा है। चूंकि,पाकिस्तान में पावर सिस्टम फेल हो गया है, जिसके चलते पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे बड़े शहरों में बिजली गयाब है और बिजली मंत्री खुर्रम दस्तगीर के अनुसार, नेशनल ग्रिड के दक्षिण में एक बड़े वोल्टेज उतार-चढ़ाव के कारण संकट उत्पन्न हुआ।व्यापक प्रभाव के कारण बिजली उत्पादन इकाइयां एक-एक करके बंद हो गईं। 
बीते दिन सोमवार को देर रात तक बिजली नहीं आने के कारण लोगों को मोमबत्ती, लालटेन जलाकर घर के काम किए। नागरिक अंधेरे में ही रहने के लिए मजबूर हो गए हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। शरीफ ने बिजली संकट पर ऊर्जा मंत्री से तत्काल रिपोर्ट मांगी। कारणों का पता लगाने और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की जांच करने को बोला है।देश में बिजली संकट अस्पताल, कारखाने, कपड़ा उद्योग समेत कई क्षेत्रों को प्रभावित किया है। कपड़ा कारोबारियों ने शिकायत की कि सोमवार को बिजली गुल होने के कारण उन्हें अपना कारखाना बंद करना पड़ा। पाकिस्तान अपनी बिजली का कम से कम 60 फीसदी जीवाश्म ईंधन से हासिल करता है। 27 फीसदी बिजली हाइड्रोपावर और 10 फीसदी परमाणु और सौर ऊर्जा पर निर्भर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *