रूस पर भारत के नरम रुख़ से अमेरिका नाराज़

अमेरिका : यूक्रेन-रूस युद्ध में रूस के प्रति भारत के नरम रुख़ से अमेरिका नाराज हो गया हैं | युद्ध के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की कई अहम बैठकें हुईं | इसमें भारत ने रूस के ख़िलाफ़ अभी तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया हैं | यहां तक कि सुरक्षा परिषद में रूस के ख़िलाफ़ भारत ने वोटिंग भी नहीं की |भारत के इस रवैये से अमेरिका नाराज है | वह सीधे तौर पर भारत के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सैंक्शंस एक्ट के तहत भारत पर प्रतिबंध लगा सकता है |अमेरिका के राजनयिक डोनाल्ड लू ने इसकी संभावना जतायी है | बता दें कि अमेरिका से बेहतर संबंध रखने वाले भारत समेत 34 देश सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर रूस के हमले के ख़िलाफ़ लाए प्रस्ताव पर वोटिंग से दूर रहे | अमेरिकी सांसदों ने रूस के खिलाफ वोट नहीं करने पर भारत सरकार पर नाराज़गी ज़ाहिर की हैं |


वहीं अमेरिकी राजनयिक ने कहा है कि भारत वर्ष 2016 से ही रूस से सबसे ज़्यादा आयात करने वाला देश है | लू ने सन पैनल को यह भी बताया है कि भारत ने हाल ही में रूसी मिग-29 फाइटर एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर और एंटी टैंक हथियारों के ऑर्डर रद्द कर दिये हैं| लू ने कहा कि अगर अमेरिका की ओर से कोई प्रतिबंध लगाया जाता है, तो अन्य देश भी रूस को दिये गये ऑर्डर को रद्द कर सकते हैं|