सुमना में हुए हिमस्खलन के चौथे दिन भी बीआरओ के कैंप में सेना ने अपना रेस्क्यू किया है। सोमवार को बर्फ में खोज के दौरान तीन मजदूरों के शव और मिले, जिन्हें सेेना के हेलीकॉप्टर से जोशीमठ लाया गया है। अब हादसे में मरने वालों की संख्या 15 हुई है। अभी भी 3 मजदूर गायब है सेना की ओर से उनकी खोजबीन जारी है। जोशीमठ में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपे गए हैं। 24 अप्रैल को बर्फबारी के चलते बीआरओ के कैंप पर हिमस्खलन के कारण बीआरओ के मजदूर दबे थे और 384 मजदूरों को सेना केे जवानों ने सकुशल निकाला। सोमवार को छह लापता मजदूरों में से तीन मजदूरों के शव बर्फ से बरामद किए गए।
शव की शिनाख्त सर्किल सिंह (30) पुत्र जयराम सिंह निवासी पहरीडीहा, जस्टीकर थाना जरमुंडी दुमडा झारखंड, उपेंद्र सिंह (20) पुत्र रामप्रसाद सिंह निवासी पहरीडीहा जस्टीकर थाना जरमुंडी दुमका झारखंड के रूप में हुई जबकि तीसरे की शिनाख्त नहीं हुई है। सड़क से बर्फ हटने के बाद बीआरओ ने सुरक्षित बचे मजदूरों को वाहनों से जोशीमठ पहुंचाया गया। बर्फ मेें दबे तीन और शव हुए बरामद, 15 हुई मृतकों की संख्या
बर्फ मेें दबे तीन और शव हुए बरामद, 15 हुई मृतकों की संख्या

