उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना का बढ़ता ग्राफ सामने आया है। जिसके चलते रविवार से लेकर अभी तक जो केस सामने आए हैं उसके अनुसार 19 नए कोरोना संक्रमित मिले। पांच मरीज ठीक हुए हैं। 160 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित निकले है। 17 मरीज ठीक भी हुए है। देहरादून जिले में संक्रमित मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं।
आपको रविवार को 644 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में 11, नैनीताल में तीन, हरिद्वार में दो, अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। पांच मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले थे।
शनिवार को 1553 सैंपलों की जांच की गई थी। इसमें 1523 सैंपल निगेटिव मिले थे। पांच जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। देहरादून जिले में सबसे अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। देहरादून में 18, उत्तरकाशी में पांच, हरिद्वार में चार, नैनीताल में दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिले थे।
24 घंटे में मिले 19 नए कोरोना संक्रमित, 160 मरीज़ो का इलाज जारी

