देहरादून : बीते दिन उत्तराखंड के नवनिर्वाचित राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह देहरादून पहुंचे थे। जिनका आज राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। उन्होंने आज प्रदेश के नए राज्यपाल पद की शपथ ली है। गुरमीत सिंह ने राज्य के आठवें राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला है। उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान ने उन्हें राजभवन में शपथ ग्रहण कराई है। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव एसएस संधु ने किया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व आला अधिकारी, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह का स्वागत किया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) गुरमीत सिंह के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात की और बधाई भी दी। आज सुबह जब राज्यपाल गुरमीत सिंह राजभवन में पहुंचे तो सबसे पहले उनका स्वागत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव एसएस संधू, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सचिव राज्यपाल बृजेश कुमार संत, जिलाधिकारी डा. आरराजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरीद्वारा पुष्प गुच्छ देकर किया गया.
8वें राज्यपाल के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने देहरादून में पद की ली शपथ

