देहरादून : राजधानी देहरादून में चार दिसंबर को देश के पीएम नरेंद्र मोदी रैली करने जा रहे हैं जिसमें पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। अब 24 दिसंबर को पीएम मोदी की रैली कुमाऊं में होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस कार्यक्रम के विषय में बताया है कि 24 दिसंबर को पीएम की रैली रुद्रपुर या हल्द्वानी में से किसी एक स्थान पर होगी। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर और साथ में रहने वाले नेताओं और सुरक्षाकिर्मियों की भी आरटीपीसीआर टेस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही उन्हें प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने की अनुमति मिल सकेगी।
इसके अलावा बाहर से आने वाले सभी कोरोना संक्रमितों की जीनोम सिक्वेंसिंग भी की जाएगी। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की लैब में जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू हुई है जिसके पहले सैंपल जांच के लिए नई दिल्ली भेजे जाते थे। जब चार दिसंबर को पीएम राजधानी देहरादून पहुँचेंगें। राज्य को 30 हजार करोड़ का तोहफा भी देंगें। रैली स्थल परेड ग्राउंड का निरीक्षण करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खबर साँझा की है।
प्रदेश मुखिया ने बताया है कि पीएम मोदी की रैली को लेकर संगठन स्तर पर सभी तैयारियां जोरो पर है। जिलेवार, मंडलवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। सभी कार्यकर्ता और आम जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने को लेकर उत्साहित हैं।

