यूपी में अभी तक संक्रमण से बचाव के लिए टीके की 32 करोड़ से ज़्यादा डोज लगाई गई है। 11 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए गए हैं। प्रदेश में 18 साल से अधिक वर्ष के आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, लेकिन 90.53 प्रतिशत वयस्क लोगों को दोनों डोज़ दिए जा चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 96.24 प्रतिशत से अधिक किशोरों को पहली खुराक लगाईं गई है, और 71.67 प्रतिशत किशोरों को दोनों डोज लग चुकी हैं। 12 से 14 आयु वर्ग में 75.20 प्रतिशत से अधिक बच्चे टीकाकरण पा चुके हैं, इन्हें दूसरा डोज लगाना शुरू किया गया है। आज सोमवार को यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-9 की बैठक में अफसरों को टीकाकरण और तेज किए जाने के निर्देश दिए।
आज सीएम योगी ने आज कहा है कि ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। प्रदेश में कुल 1097 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 138 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें, गौतमबुद्ध नगर में 70, गाजियाबाद में 20, लखनऊ में 11 नए केस शामिल हैं। इसी अवधि 186 लोग स्वस्थ भी हुए। जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य है। भवनों, अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि में अग्निशमन व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया जाए। पूरे प्रदेश में तत्काल अभियान चलाकर यह कार्य किया जाए। 18 मई को इस कार्ययोजना के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संवाद होगा
बच्चो को भी सिखाए जाए यातायात नियम-सड़कों पर स्पीड ब्रेकर की खराब डिजाइन आए दिन दुर्घटनाओं का कारक बनती है। इस दिशा में विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। फिटनेस के मानकों पर फेल बसों को किसी भी दशा में सड़क पर न चलने दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 03 जून को 75 हजार करोड़ रुपये की निवेश परियोजनाओं के साथ प्रदेश में तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होने जा रही है।

