हरिद्वार : हरिद्वार से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जिसके चलते अभी सोमवार दोपहर में मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस एक कार से भीड़ गई है,इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही जान गवा दी। एंबुलेंस व कार चालक समेत तीन लोगों के घायल होने की खबर मिली है। घटनस्थल पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुँच गई है,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया है। आपको बतादें कि गॉर्ड जगजीत सिंह के शव का पंचमाना भरने के बाद पोस्टमार्टम को डेड बॉडी भेज दी गई है। कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने जानकारी दी है कि घायलों की हालत ठीक है। सोमवार को एक कंपनी में तैनात गॉर्ड जगजीत सिंह निवासी चिडियापुर लक्सर की ड्यूटी पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरानप रानीपुर झाल के पास पहुंची एंबुलेंस की दूसरी तरफ से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई।
एंबुलेंस सड़क पर तुरंत पलट गई जिसके बाद मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस चालक व गॉर्ड का साथी घायल हो गए। जिनका भूमानंद अस्पताल में उपचार चल रहा है। कार का चालक भी घायल है। एंबुलेंस चालक परमात्मा, दूसरा गॉर्ड सतवीर व कार का चालक गौतम निवासी आवास विकास ऋषिकेश घायल हुए है।

