होटल में चल रहा था देह व्यापार,पुलिस ने मारा छापा

आज उत्तराखंड के काशीपुर से बड़ी घिनौनी कृत्य का मामला सामने आया है। जिसके चलते प्रदेश के काशीपुर जिले में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने जब एक होटल  छापेमारी की तो होटल से सात युवक और आठ युवतियों को अनैतिक देह व्यापार के अंतर्गत गिरफ्तारी की गई है। धरदबोची गईं सभी महिलाओं में तीन शादीशुदा और दो किशोरी हैं। होटल संचालक और उसकी पत्नी के शामिल होने की भी बात बताई जा रही है। पुलिस उनकी तलाश में भी दबिशें दे रही है। शनिवार शाम सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर और कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने ग्राम सरवरखेड़ा स्थित पैराडाइज होटल में छापा मारा। टीम ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। वहां सात युवक और आठ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। इनमें से कई के पास पहचान पत्र नहीं था। होटल के रिकॉर्ड में भी उनकी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिला है। 

इससे पहले भी हुआ था खुलासा-बीती 9 मई को रुद्रपुर में भी पुलिस ने होटल में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और 1500 रुपये बरामद कर होटल संचालक और देह व्यापार में लिप्त महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *