जहाज हाईजैक: लुटेरों के चंगुल से बचाए गए 21 लोग, 15 भारतीय शामिल

गौरतलब है कि बीते दिन शुक्रवार को  अरब सागर में हाईजैक हुए मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ पर हाइजेक हुआ था।  जिसे   भारतीय नौसेना ने बहादूरी की एक और मिसाल देते हुए उत्तरी अरब सागर में हाईजैक हुए मालवाहक जहाज ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ में समुद्री लुटेरों के चंगुल में में फंसे हुए सभी 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है। जिनमें 15 भारतीय भी शामिल हैं।

इस घटना के बाद हर कोई भारतीय नौसेना को सराहा रहा है। इन सबके बीच एक नौसेना ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जिसमें बचाए गए लोगों की खुशी साफ दिख रही है। लोग भारत माता की जय के नारे लगाते और भारतीय नौसेना के जवानों को धन्यवाद देते नजर आए।
कैसे हुआ मिशन सक्सेस –
नौसेना के मार्कोस कमांडो ने जानकारी दी है कि हमें सूचना मिली थी कि जहाज पर हथियार से लैस पांच से छह लोग सवार हैं, जिनके बारे में कुछ जानकारी नहीं है। इस पर जहाज का पता लगाने के लिए तुरंत एक युद्धपोत, समुद्री गश्ती विमान पी-8 आई और लंबी दूरी के ‘प्रीडेटर एमक्यू9बी ड्रोन’ को तैनात किया गया था और आईएनएस चेन्नई ने बीते दिन दोपहर बाद करीब 3:15 बजे अरब सागर में सोमालिया के तट के पास अगवा पोत को घेरा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *