देश में फिर फूटा कोरोना बम,एक दिन में 20 हजार संक्रमित,44 मौतें

नई दिल्ली : कोरोना की रफ्तार अब अब तेज़ी से बढ़ रही है, अब देश में कोरोना के नए मामलों के आंकड़े डराने वाले हैं। प्रति दिन उतार-चढ़ाव जारी है ,आज शनिवार को 20,408 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 44 और लोगों ने महामारी से डीएम तोड़ा है।   दैनिक संक्रमण दर आज 5.05 फीसदी रही।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से  जारी आंकड़ों में द्वारा शनिवार सुबह 8 बजे अपडेट आंकड़ों के अनुसार देश में फिलहाल सक्रिय केस 1,43,384 है। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस में 604 की कमी आई। इस दौरान 20,958 लोग कोरोना महामारी से उबर गए। \

24 घंटों में हुई 44 मौतों में से  सबसे ज्यादा महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में छह-छह मौतें हुईं। हरियाणा और कर्नाटक में चार-चार, गुजरात, पंजाब और उत्तर प्रदेश में तीन-तीन, बिहार, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश में दो-दो,  चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा और सिक्किम में एक मौत है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *