आखिर किस देश ने शुरू की कोरोना टीकाकरण की तीसरी डोज़ ? और क्यों

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के मद्देनज़र दुनियाभर के ज़्यादातर बड़े विशेषज्ञों ने वैक्सीन की बूस्टर डोज की जरूरतों को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। ख़ास जानकारी ये है कि कुछ देशों में बूस्टर डोज़ देना भी शुरू कर दिया गया है। जैसा कि हम जानतें हैं कि इण्डिया में अभी काफी संख्या में टीकाकरण होना बचा है। जिसमें काफी तेज़ी भी की गई है। इन सब के बीच इज़राइल ने अपने नागरिकों को वैक्सीन की चौथी डोज देना शुरू भी कर दिया है। 

इजराइल वहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि आने वाले दिनों में संभवत: बूस्टर डोज के दूसरे खुराक की भी ज़रुरत पढ़ सकती है। जिस बात को ध्यान देते हुए हमने वैक्सीन की पर्याप्त आपूर्ति की तैयारी शुरू की है। आपको बतादें कि अगर इज़रायल में आवश्यकता हुई तो लोगों को यहाँ चौथी  जाएगी।

जैसा कि हम सभी जानतें हैं कि कई देशों में तो कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी नहीं मिल पा रही है ऐसे में इजराइल अबतक 2.8 मिलियन (28 लाख) लोगों को वैक्सीन के बूस्टर डोज के रूप में तीसरी खुराक दे चुका है। इससे पूर्व भी इजराइल जैसे देशों के लिए वैक्सीनेशन का कार्य इतना आसान इसलिए भी है क्योंकि वहां की जनसंख्या अभी वर्तमान में कुल 90.5 लाख,ही है,और अगर बात भारत की की जाए तो यहां अब तक 73.82 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज मिल चुकी है।

इजराइली स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नचमन ऐश ने एक रेडियो चैनल से बातचीत में कहा, हम देश के लोगों को कोरोना से सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोरोना के नए वैरिएंट्स से खतरे को देखते हुए अगस्त के शुरुआती सप्ताह से देश के लोगों को वैक्सीन के बूस्टर डोज देने की शुरुआत हो चुकी है। जिस तरह से कोरोना के नए और अधिक संक्रामक वैरिएंट्स के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में लग रहा है कि आने वाले समय में लोगों को अतिरिक्त सुरक्षा की आवश्यकता हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *