देहरादून : सीएम धामी ने आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम के चलते घंटाघर से एमकेपी चौक तक आयोजित दौड़ में शामिल हुए योग के लिए युवाओं एवं जनता को जागरूक किया है। इसके बाद यहां कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में योग को मान्यता दी गई है। इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाने के लिए दिनचर्या में नियमित रूप से योग करना चाहिए। और सीएम धामी ने कहा कि योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर, विचार हमेशा स्वस्थ सकारात्मक रहते हैं। कहा कि दौड़ की अगुवाई कर रहे एनसीसी युवाओं को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया।
आपको बतादें कि देहरादून शहर देश के प्रमुख शहरों में है। इसकी स्वच्छता से हम पूरे देश में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संकेत दे सकते हैं। क्लीन सिटी ग्रीन सिटी यह मेरा ड्रीम सिटी’ के साथ सभी जुड़े और अपने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाएं। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता को सहभागिता से किया जाने वाला कार्य बताया। इकोलॉजी एवं इकोनामी में समन्वय बनाकर देहरादून शहर का विकास किया जाएगा।
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास के नए आयामों को छू रहा है। आज केदारनाथ प्रांगण ने दिव्य भव्य और नया रूप ले लिया है। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम का मास्टर प्लान भी शुरू कर दिया गया है।
मेयर और विधायकों के साथ दौड़े सीएम धामी,योग दिवस की तैयारी

