पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, केदारनाथ यात्रा रोकी गई 

देहरादून : उत्तराखंड समेत कई राज्यों में झमाझम  बारिश हो रही है , वहीँ प्रदेशभर में मौसम काफी ठंडा हो गया है।  राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बारिशहै। मौसम विभाग ने भी चारों धामों में बुधवार को भी बर्फबारी का अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और भी बारिश की सम्भावना है। 

मौसम विभाग की तरफ से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिनों तक लगातार हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के आसार हैं।भूस्खलन-चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो सकती हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे से हवाओं का प्रकोप जारी है।केदारनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *