उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक उथल पुथल बढ़ती जा रही है। अभी कुछ ही दिनों पूर्व बसपा पार्टी छोड़कर अलग हो गए थे। इसी कड़ी में सभी पार्टियां अपनी अपनी ताकत और बढ़ाने में लग गयीं हैं। बलिया जनपद के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी कल दिन शनिवार को सपा में शामिल होंगें। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अंबिका चौधरी अपने पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी के साथ लखनऊ में ही है। बलिया से सपा जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव समेत 40 वरिष्ठ नेता लखनऊ आज पहुँच चुके हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव से पहले पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके बेटे आनंद चौधरी ने बसपा छोड़ दी थी। अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी बसपा से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते थे। सपा ने उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया था। आनंद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी को हराकर जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर हासिल की थी। कयास लगाए जा रहे थे कि अंबिका चौधरी भी जल्द ही सपा में शामिल होंगें .और शायद ये सम्भावना कल पूरी भी हो जाएगी।2019 लोकसभा चुनाव में उन्हें छोटा या बड़ा कोई भी पद नहीं दिया गया। इसके कारण खुद को उपेक्षित और अनुपयोगी महसूस कर रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी होने के कारण ही सपा सरकार में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था।
कल अम्बिका चौधरी के साथ पार्टी में इस शामिल समारोह में करीब 40 वरिष्ठ नेता लखनऊ आए हैं। इसमें पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी और उनके पुत्र एवं जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी भी शामिल हैं। पार्टी की हाईकमान बैठक विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के संबंध में आयोजित की गई है।
कल सपा पार्टी में शामिल हो सकते हैं अम्बिका चौधरी,40 अन्य वरिष्ठ नेता भी लखनऊ पहुँचे

