वैलेंटाइन वीक में होगा  फूलों का करोड़ो का कारोबार 

आज से वैलेंटाइन वीक शुरू हो गया है। आज मंगलवार को रोज डे मनाया गया जहां फूलों की बात करें तो जम्मू-कश्मीर में फ्लावर इंडस्ट्री करीब 20 करोड़ की है। वैलेंटाइन वीक में आठ करोड़ का कारोबार किया जाता है। आम दिनों में 20 से 30 रुपये में मिलने वाला गुलाब वैलेंटाइन वीक के दौरान बाजार में 100 से 200 रुपये में बिकता है। फूलों का इतना बड़ा बाजार होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर में इसकी पैदावार से मांग का एक फीसदी हिस्सा पूरा हो गया है। जम्मू-कश्मीर में महाराष्ट्र और कर्नाटक से फूल मंगाए जाते हैं।जम्मू-कश्मीर में वातावरण की परिस्थितियों के कारण गुलाब की खेती न के बराबर की जाती है। जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा गुलाब उगाया जाता है और टॉप सीक्रेट, जेमेलिया गुलाब सहित अन्य फूल भी आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *