जम्मू में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी किए ढेर,हथियार गोला बारूद बरामद

आज सुबह तड़के ही जम्मू-कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता हांसिल हुई है। सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। मौके से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस मामलें पर अब जांच शुरू हो गई है। ख़बरों की मानें तो,श्रीनगर के नौगाम इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक तीन आतंकी मार गिराए हैं। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। 

राजमार्ग पर हुई हरकत-आज जो ये घटना हुई है उसमें कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार बताया है कि यह ऑपरेशन को बहुत महत्वपूर्ण है और ऑपरेशन राष्ट्रीय राजमार्ग के बहुत करीब हुआ है। इसमें काफी खतरा था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 आज यह मुठभेड़ अवंतीपोरा में हुई है। लश्कर-ए-ताइबा से संबंधित स्थानीय आतंकी की पहचान ओवैस के रूप में की है। मुठभेड़ वाले स्थान पर एक एके-56 राइफल, 3 एके मैगजीन और 80 एके राउंड के अलावा आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और विस्फोटक सामग्री भी पाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *