नोएडा : गौरतलब है कि विस चुनाव के लिए 11 जिलों में 58 सीटों पर मतदान हुआ। आज यूपी में मतदान था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक रात आठ बजे तक 60.1% मतदान हुआ। चुनाव आयोग थोड़ी देर में अंतिम आंकड़े जारी करेगा। सबसे ज्यादा शामली जिले की कैराना सीट पर हुआ है। यहां 75.12% लोगों ने वोट डाला।आपको बतादें कि आज पहले चरण में सबसे कम मतदान ग़ाज़ियाबाद में हुआ है। जिन 11 जिलों में वोटिंग हुई है, वहां शामली जिले में 69.42% मतदान हुआ। वहीं, गाजियाबाद जिले में सबसे कम 52.43% मतदान हुआ है। सीटों की बात करें तो सबसे ज्यादा कैराना सीट पर 75.12% मतदान हुआ।
UP Election Phase 1: मतदान हुआ ख़त्म,जानिए सबसे कम वोटिंग कहा हुई ?

