देहरादून : सभी जानते है कि बीते कुछ माह से शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी चर्चाओं में बनें हुए हैं। क्यूंकि उन्होंने प्रेस क्लब में अपनी विवादित किताब के विमोचन व धर्मनगरी के उत्तरी हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संसद में अमर्यादित भाषण दिया जिसके बाद से ही शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी हिंदू धर्म अपनाने के बाद अब उनका बड़ा फैसला सामने आया है। उन्होंने अब सन्यास लेने की बात कही है इस मामले में शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप अखाड़ा परिषद व अखिल भारतीय विद्वत परिषद के पदाधिकारियों से इस विषय पर बातचीत की है।
इतना ही नहीं बल्कि स्वामी आनंद स्वरूप ने ये भी कहा है कि वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने उनके सामने सन्यास लेने इच्छा जाहिर की है। वसीम रिजवी के सन्यास लेने की इच्छा जताने के बाद स्वामी आनंद स्वरूप उनके सन्यास की तैयारियों में जुट गए हैं। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी के सन्यास की परंपरा को लेकर स्वामी आनंद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से भी मुलाकात करने का सोच रहे हैं। यदि वह सन्यास लेना चाहते हैं तो यह अच्छी बात है। इसके लिए उनका स्वागत है।

