गुरुग्राम : आज गुरुग्राम के सेक्टर 109 के चिंटल पैराडाइसो हाउसिंग कॉम्पलेक्स में देर शाम हादसे की खबर आई जिसमें निर्माण के दौरान एक अपार्टमेंट की छठी मंजिल गिर जाने की वजह से कई लोगों के मलबे में दबे होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो मौतें होने की खबर है मौके पर अफरा-तफरा मच गई है। आपको बतादें कि एनडीआरएफ की तीन टीमें गुरुग्राम रवाना हुईं है। राहत और बचाव कार्य लगातार किया जा रहा है। फ्लैटों में परिवार निवास करते है। रपुलिस सहित राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव कार्य जोरों से चल रहा है। किसी के हताहत होने की अभी खबर नहीं है। तीन साल से इसमें लोग निवास करते थे।
आज गुरुवार शाम साढ़े छह बजे डी टावर की छठी मंजिल पर काम चल रहा था। ब्लॉक डी टावर-4 के लिविंग रूम से छत गिरना शुरू हुई और नीचे तक गिर गई। इस सोसाइटी में टोटल 530 फ्लैट है और 420 परिवार रह रहे हैं।
गुरुग्राम :अपार्टमेंट की गिरी छत, दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका

